Thursday, November 27, 2025

कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत ने किया सी.एच.सी. हरियाना का दौरा

 - कहा, 30 बिस्तर वाली नई आधुनिक इमारत का जल्द होगा निर्माण


होशियारपुर, 27 नवंबर: स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने आज CHC हरियाना का विशेष दौरा कर स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने की दिशा में अहम कदम उठाया। कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अस्पताल के प्रबंधों, स्टाफ उपलब्धता, सुविधाओं और मरीजों को दी जा रही सेवाओं की गहन समीक्षा की।


डॉ. रवजोत सिंह Dr Ravjot Singh ने अस्पताल परिसर, दवा वितरण केंद्र, आपातकालीन सेवाओं, लैब-यूनिट और मरीज वार्ड का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण व अर्ध-शहरी क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है, जिससे आम नागरिक को इलाज के लिए बड़े शहरों की ओर न भागना पड़े।


कैबिनेट मंत्री ने क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात की घोषणा करते हुए बताया कि जल्द ही स्वास्थ्य विभाग, पंजाब द्वारा यहां 30 बिस्तरों वाली नई अत्याधुनिक इमारत का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। यह भवन मरीजों की संख्या और क्षेत्रीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आधुनिक चिकित्सा उपकरणों, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और उन्नत सुविधाओं से युक्त होगा।

उन्होंने कहा कि इस नई इमारत के बनने से हरियाना और आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सेवाएं, बेहतर भर्ती-सुविधा, सुव्यवस्थित वार्ड, स्वच्छ परिसर और समय पर चिकित्सा लाभ मिलेगा।
डॉ. ने  रवजोत ने इस विकास योजना के लिए हलका निवासियों को बधाई दी और कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य ढांचे में निरंतर सुधार के लिए प्रतिबद्ध है।


No comments:

Post a Comment