बिना झिझक ले सकते हैं परामर्श, कॉलर की पहचान पूरी तरह गोपनीय
साहिबजादा अजीत सिंह नगर, 18 फरवरी:
Dr. Sangeeta Jain
Civil Surgeon, SAS Nagar
सिविल सर्जन डॉ. संगीता जैन ने मानसिक रोगों से पीड़ित व्यक्तियों Individuals Suffering from Mental Health Issues तथा उनके परिजनों से टेली-मानस हेल्पलाइन Tele-MANAS Helpline Services का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए यह सेवा अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही है।
टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-89-14416 या 14416 पर कॉल कर घर बैठे ही टेली-मानस Tele-MANAS Helpline Services सेवाओं का लाभ लिया जा सकता है। कॉल करने वाले की पहचान और जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है।
उल्लेखनीय है कि मानसिक स्वास्थ्य Mental Health के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भारत सरकार ने 10 अक्टूबर 2022 को टेली-मानस Tele-MANAS Helpline Services परियोजना की शुरुआत की थी। यह हेल्पलाइन पूरे देश में 24x7 निःशुल्क मानसिक स्वास्थ्य परामर्श प्रदान करती है।
डॉ. जैन ने बताया कि टेली-मानस Tele-MANAS Helpline Services के माध्यम से मरीज मनोचिकित्सकों, मनोवैज्ञानिकों, काउंसलरों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से सीधे जुड़ सकते हैं। यह सेवा 20 से अधिक भाषाओं में उपलब्ध है। Tele-MANAS Helpline Services के जरिए मरीज दवाओं, उपचार और ऑनलाइन अपॉइंटमेंट संबंधी जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि टेली-मानस Tele-MANAS Helpline Services की मोबाइल ऐप भी उपलब्ध है, जिसमें नशे की लत, चिंता, परीक्षा तनाव, अवसाद, अकेलापन, आर्थिक तनाव, पारिवारिक समस्याएं और संकट प्रबंधन जैसे विषयों पर परामर्श दिया जाता है। आवश्यकता पड़ने पर वीडियो कॉल के माध्यम से भी मार्गदर्शन प्राप्त किया जा सकता है।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि इस सेवा की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता इसकी पूर्ण गोपनीयता है, जिससे लोग बिना किसी डर या झिझक के अपनी समस्या साझा कर सकते हैं। यह सेवा विशेष रूप से ग्रामीण और दूर-दराज क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रही है।
टेली-मानस अब युवाओं, विद्यार्थियों, महिलाओं, बुजुर्गों और अन्य संवेदनशील वर्गों के लिए एक सुरक्षित और भरोसेमंद सहारा बनकर उभरी है।

No comments:
Post a Comment